Samachar Nama
×

सरकार  का दावा 4 बार बातचीत के लिए बुलाया , CJP का जवाब सरकार बात करने जंतर मंतर आए, नड्डा के घर नहीं जाएंगे

CJP

सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी  के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान CJP को जेपी नड्डा के आवास या ऑफिस पर बातचीत के लिए चार बार ऑफर भेजा गया है।

हालांकि CJP ने ऑफर ठुकरा दिया। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। इस बीच नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने की अपील की है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

बुधवार को भी कॉजपा को नड्डा के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस संगठन ने यह कहते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया कि वह सरकार से केवल किसी तटस्थ स्थान पर ही बातचीत करेगी। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जे पी नड्डा की ओर से आज बातचीत के लिए कॉजपा को निमंत्रण भेजा गया, लेकिन प्रदर्शन स्थल के मंच पर मौजूद नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया।’’

बात करने जंतर-मंतर पर आएं नेता

दास ने कहा, ‘‘हमने किसी के घर या दफ्तर जाने से इनकार कर दिया। जनता की अदालत यहीं लगी है। मंत्रियों को जनता के बीच आना चाहिए। यदि वे बातचीत करना चाहते हैं तो वह जंतर-मंतर पर ही होनी चाहिए।’’

बातचीत के लिए तैयार है काॅजपा

हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉजपा बातचीत के लिए तैयार है और यदि सुरक्षा संबंधी कोई चिंता है, तो वह प्रदर्शन स्थल के निकट किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के प्रस्ताव पर विचार करने को भी तैयार है।

Share this story

Tags