Samachar Nama
×

गोपालगंज के शंकरपुर में मंदिर में लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच शुरू

गोपालगंज, 1 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक युवक का शव मंदिर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहन कुमार के रूप में हुई है। वह रंजीत सिंह का बेटा था।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम रोहन घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों ने काफी खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित मंदिर में उसके शव को फंदे पर लटका हुआ देखा गया। शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया है। टीम मौके पर सबूत इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पुलिस इस मामले को हर पहलू से देख रही है। वे हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर गहन जांच कर रही है। रोहन के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटते समय उसके साथ क्या हुआ था।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो कुछ संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी। अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह आत्महत्या थी या कोई और मामला है।

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

--आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

Share this story

Tags