Samachar Nama
×

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे
सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी मंगलवार को सपाट खुले और शुरुआत कारोबार में दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में बने हुए थे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,53,094 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 10 बजे यह 36 रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,005 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,317 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 2,40,529 रुपये प्रति किलो पर खुला।

खबर लिखे जाने तक यह 238 रुपये या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,555 रुपये प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,39,400 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,40,529 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतें सोने के लिए सकारात्मक बनी हुई हैं और 4,250 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक मजबूत टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है। इस हफ्ते अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक डेटा नहीं आने के चलते सोने की कीमतें एक दायरे में रह सकती हैं, लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कॉमेक्स पर सोना 4,250-4,450 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स पर सोना 1,51,000-1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रहने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags