Samachar Nama
×

गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 94.51 प्रतिशत छात्र हुए पास

पणजी, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 20,618 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 19,486 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षा 13 मार्च से 9 अप्रैल तक कुल 20 दिनों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्यभर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

घोषित परिणामों के अनुसार, इस साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 96.51 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.37 दर्ज किया गया।

गोवा बोर्ड के अनुसार, छात्राओं ने एक बार फिर शैक्षणिक प्रदर्शन में बढ़त बनाए रखी है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट संतोषजनक रहा है। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

गोवा बोर्ड का परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सीट नंबर/रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं, शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

2025 में जीबीएसएचएसई (गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन) कक्षा 10 के परिणाम में 95.35 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए थे। पिछले साल परीक्षा में कुल 18,838 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 17,961 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां थीं। साल 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.35 फीसदी दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags