Samachar Nama
×

जीएमआरसीएल जॉब अलर्ट: जूनियर इंजीनियर सहित 383 पदों पर बंपर वैकेंसी, 28 मई अंतिम तिथि

गांधीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने संचालन एवं रखरखाव (अहमदाबाद एवं सूरत मेट्रो) विभाग में कर्मचारी (गैर-कार्यकारी) के कुल 383 पदों पर आवेदन के लिए अब कुछ दिन शेष हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 28 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
जीएमआरसीएल जॉब अलर्ट: जूनियर इंजीनियर सहित 383 पदों पर बंपर वैकेंसी, 28 मई अंतिम तिथि

गांधीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (जीएमआरसीएल) ने संचालन एवं रखरखाव (अहमदाबाद एवं सूरत मेट्रो) विभाग में कर्मचारी (गैर-कार्यकारी) के कुल 383 पदों पर आवेदन के लिए अब कुछ दिन शेष हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने के इच्‍छुक अभ्‍यर्थी 28 मई तक अप्‍लाई कर सकते हैं।

जीएमआरसीएल ने जिन 383 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें स्टेशन नियंत्रक/ट्रेन ऑपरेटर (एससी/टीओ) के 89, जूनियर इंजीनियर (जेई)- इलेक्ट्रिकल के 4, जूनियर इंजीनियर (जेई)- इलेक्ट्रानिक्स के 38, मेंटेनर (एमएनटीआर)- फिटर के 22, मेंटेनर (एमएनटीआर)- इलेक्ट्रिकल के 129, और मेंटेनर (एमएनटीआर)- इलेक्ट्रानिक्स के 101 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा; एसएसएलसी उत्तीर्ण और आईटीआई (दो वर्षीय) फिटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 28 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 29 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साइको एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड पद अनुसार 14,000 से 18,000 रुपए और प्रशिक्षण अवधि के बाद सैलरी पद के अनुसार 16,000 से 20,000 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन जून या जुलाई में होनी की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (पुरुष) के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिलाएं और पूर्व सैनिक के लिए 300 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीएमआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Share this story

Tags