गर्लफ्रेंड को बुलाया और फिर हो गया ये कांड, हत्या और आत्महत्या के जाल में फंसी पुलिस
यूपी के संभल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस गोलीबारी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई.
क्या है पूरा मामला?
यूपी के संभल में एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीबारी में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती बुरी तरह घायल हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका बताये जा रहे हैं. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, फिलहाल गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है.
एसपी का बयान आया सामने
पूरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के हरथला गांव का है. यहां शनिवार को गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरथला गांव के पास एक युवक ने गांव की ही एक लड़की को बुलाया और गोली मार दी, जबकि खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एसपी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान पड़ोसी जिले अमरोहा निवासी 22 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है. घटना को अंजाम देने वाला हथियार भी मौके से बरामद कर लिया गया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, दोनों युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग के बारे में कोई पक्की खबर नहीं है.
घायल बच्ची की मां ने क्या कहा?
वहीं, गोली लगने से घायल लड़की की मां रजनी ने बताया कि उनकी बेटी प्रतीक्षा बीएससी फाइनल की छात्रा है. कहा जा रहा था कि आज घर से कॉलेज तक प्रैक्टिकल है, लेकिन दोपहर में उनके पास फोन आया कि उनकी बेटी को किसी ने गोली मार दी है. हालांकि, उसने गोली चलाने वाले युवक के बारे में अनभिज्ञता जताई और कहा कि वह उस लड़के को नहीं जानती.

