शादी का झूठा वादा कर अलग अलग जगह ले जाकर लड़की से कई बार किया बलात्कार, विदेश भागने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद शादी का झूठा वादा कर एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से एक ब्लॉगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हुई है और वह मलप्पुरम का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, जुनैद मलप्पुरम और आसपास के इलाकों के विभिन्न होटलों में लगभग दो साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं और उसका इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए किया।
पीड़िता की शिकायत के बाद मलप्पुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगा लिया है। पुलिस ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की योजना बना रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को शनिवार तड़के बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
व्लॉगर वह व्यक्ति होता है जो वीडियो ब्लॉग बनाता है। यह शब्द 'वीडियो' और 'ब्लॉगर' से मिलकर बना है। व्लॉगर्स अपने जीवन, अनुभवों, रुचियों, यात्राओं या किसी विशेष विषय पर वीडियो बनाते हैं और उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं। इन वीडियो का उद्देश्य मनोरंजन करना, जानकारी देना या प्रेरणा देना हो सकता है।