Samachar Nama
×

गाजियाबाद: मार्निंग वॉक करने वालों से स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

गाजियाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को निशाना बनाकर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।
गाजियाबाद: मार्निंग वॉक करने वालों से स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

गाजियाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने मार्निंग वॉक करने वाले लोगों को निशाना बनाकर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 12:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्व में स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपी लोहिया नगर स्थित हमदर्द ग्राउंड के पास किसी व्यक्ति से मिलने आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट टीम नगर जोन और थाना सिहानीगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने जब मौके पर मौजूद तीनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य स्नेचिंग और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

नन्दग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त श्री जियाउद्दीन अहमद ने आज बताया कि स्वाट टीम (सिटी जोन) और सिहानी गेट पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सुबह सैर करने वाले नागरिकों को निशाना बनाकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर की सूचना पर प्राप्त हुई खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने आगे बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई। एक अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो फूंके हुए कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags