Samachar Nama
×

गाजियाबाद: करोड़ों की जमीन घोटाले का पर्दाफाश, रिटायर्ड लेखपाल समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने की साजिश में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) धवल जायसवाल ने गिरफ्तारियों और जांच के बारे में जानकारी दी।
गाजियाबाद: करोड़ों की जमीन घोटाले का पर्दाफाश, रिटायर्ड लेखपाल समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने की साजिश में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) धवल जायसवाल ने गिरफ्तारियों और जांच के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना साहिबाबाद ने एक सराहनीय कार्य करते हुए फर्जी जमीनों के आधार पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये अपराधी महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इनके पास से फर्जी पेन कार्ड, आधार कार्ड, कूटरचित दस्तावेज और रजिस्ट्ररी की कॉपी आदि बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि इन अपराधियों का अपराध करने का जो तरीका था, वो इस प्रकार का था कि वे किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जो जमीन थी, वे पहले उन जमीनों की कागजात हासिल करते थे और एक व्यक्ति को डमी कैंडिडेट के रूप में खड़ा करते थे, फिर उससे बार्गेनिंग करते थे। इसी के आधार पर वे दूसरे लोगों से जमीन की डील करते थे कि यह जमीन उनकी है और वे कम रेट में बेच सकते हैं, जिससे दोनों पक्षों का फायदा होगा। इसी के आधार पर आरोपी लोगों को ठगने के साथ एडवांस लेकर गायब हो जाते हैं।

इसी प्रक्रिया के आधार पर सोमवार को इन लोगों ने साहिबाबाद क्षेत्र में एक जमीन का सौदा राम कुमार अग्रवाल के नाम से बनकर करने के साथ दूसरी पार्टी को ठगने का प्रयास किया। इसी संदर्भ में इनकी गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से तमाम ऐसे कागजात मिले हैं, जो फर्जी और कूटरचित तरीके से बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने एक फर्जी व्यक्ति के माध्यम से एक जमीन की डील करने का प्रयास किया, जिसकी बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपए है, जिसे ये लोग दूसरे पक्ष से 50 करोड़ रुपए में डील कर रहे थे। इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने इन लोगों के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एक जाल बिधाया और इन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। इसमें 10 लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें एक महिला वांक्षित है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

डीसीपी ने बताया इस पूरे प्रकरण में सराहनीय कार्य करने के लिए थाना साहिबाबाद पुलिस टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में इस प्रकार की धोकाधड़ी की कोशिश की थी। साहिबाबाद में भी उन्होंने पूर्व में एक बार प्रयास किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। दूसरी बार उन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक रिटायर्ड लेखपाल की भूमिका भी सामने आई है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। वे राजस्व विभाग के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटना में अंजाम देने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, इससे पूर्व में उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। वहीं, मामले से संबंधित आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags