Samachar Nama
×

गांव और खेत को बिजली मिलने से किसानों का जीवन सुविधाजनक: सीएम मोहन यादव

गांव और खेत को बिजली मिलने से किसानों का जीवन सुविधाजनक: सीएम मोहन यादव
गांव और खेत को बिजली मिलने से किसानों का जीवन सुविधाजनक: सीएम मोहन यादव

सीहोर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में गांव को 24 घंटे और खेतों को 8 से 10 घंटे बिजली मिल रही है जिससे किसानों का जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ है। राज्य में मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत भैरूंदा, सीहोर के किसान भाई-बहनों को 536.23 करोड़ की 'सीप अंबर सिंचाई परियोजना' (फेज-1 एवं 2) की बड़ी सौगात मिली है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिव राज चौहान वर्चुअली जुड़े, जिनके साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से जिले के 76 गांवों के 30 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। किसान भाइयों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारी सरकार खेती के साथ युवाओं को अपने क्षेत्र के औद्योगिक बेल्ट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों के हजारों किसानों के लिए आज खुशहाली का दिन है। सीप अंबर परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत लगभग 536 करोड़ की लागत से 30,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में माँ नर्मदा का पानी पहुंचेगा। धरतीपुत्र किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय जुड़ेगा।

किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से किया जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 'किसान कल्याण वर्ष' में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। गांवों में 24 घंटे और खेतों में 8 से 10 घंटे बिजली की उपलब्धता से किसानों का जीवन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन रहा है।

कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए हमारी सरकार के पास न धन की कमी है और न ही संकल्प शक्ति की। इसके साथ ही 2 लाख सरकारी नौकरियों और औद्योगिक क्षेत्र में लाखों रोजगार के अवसरों के साथ मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प अटल है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share this story

Tags