Samachar Nama
×

गैंगरेप के बाद हुई 10 साल की जेल, बेल पर आए बाहर और फिर की दरिंदगी…मां ने लगाई कोर्ट से न्याय की गुहार

sdaf

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक लड़की के साथ दो बार सामूहिक बलात्कार किया गया। फिर जब उसके पेट में दर्द हुआ, तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लड़की की मेडिकल जाँच की। इसके बाद जो बताया गया, उसे सुनकर लड़की की माँ हैरान रह गई। मेडिकल जाँच में पता चला कि लड़की गर्भवती है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का बताया जा रहा है।

पीड़िता की माँ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से तीन आरोपी पहले जेल जा चुके हैं। तीनों जमानत पर रिहा हो गए थे। लड़की की माँ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले साल नवंबर में उनकी बेटी छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी।

युवकों ने लड़की को जबरन घसीट लिया

इसी बीच, दूसरी छत से तीन युवक उसे जबरन घसीटकर ले गए। फिर उसे बगल में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। फिर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया। कुछ समय बाद आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गया। उसने फिर से लड़की के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

इसी साल फरवरी में उसकी बेटी कूड़ा फेंकने गई थी। इसी दौरान चार युवक उसकी बेटी को जबरन घसीटकर ले गए। उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बीच वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की माँ ने महिला आयोग की सदस्य से न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी युवकों राही पटेल, दिनेश पटेल, विकास विश्वकर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की की माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

Share this story

Tags