Samachar Nama
×

गैलेंट्री अवॉर्ड : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख मंजूर किए

गैलेंट्री अवॉर्ड : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख मंजूर किए
गैलेंट्री अवॉर्ड : स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 78 वीरता पुरस्कार और 89 विशेष उल्लेख मंजूर किए

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में असाधारण वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले वीरों को सम्मानित करने के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन वीरता पुरस्कारों में 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 89 'मेंशन-इन-डिस्पैचेस' यानी विशेष उल्लेख को भी मंजूरी दी है, जिनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4 और भारतीय वायुसेना के 10 जवान शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन से जारी सूची के अनुसार इस बार दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र, जिनमें 7 मरणोपरांत हैं; 1 शौर्य चक्र के लिए 'बार'; 19 शौर्य चक्र, जिनमें 1 मरणोपरांत है; 5 सेना मेडल वीरता के लिए 'बार'; 36 सेना मेडल वीरता, जिनमें 5 मरणोपरांत हैं; 3 नौसेना मेडल वीरता; और 5 वायु सेना मेडल वीरता शामिल हैं।

देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस दिखाने वाले 9 वीरों को इस वर्ष कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल मैनियो फ्रांसिस, पीएफ, एससी, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-76640एक्स

मेजर जितेंद्र राठी, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-80956एफ

हवलदार गजेंद्र सिंह, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज - 13627256के (मरणोपरांत)

जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)

जसवंत सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)

बलविंदर सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)

तारिक हुसैन, एसजी कांस्टेबल। (मरणोपरांत)

बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)

सुनील कुमार, इंस्पेक्टर एसटीएफ। (मरणोपरांत)

देश की सेवा में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले जवानों को इस वर्ष शौर्य चक्र और बार टू शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

मेजर आदित्य प्रताप सिंह, एससी, एसएम, द राजपूताना राइफल्स, 44 असम राइफल्स - आईसी-87240एल को बार टू शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

कुल 19 वीरों को शौर्य चक्र दिया गया है, जिनमें सेना के 11 वीर, नौसेना और वायुसेना के एक-एक वीर, और गृह मंत्रालय के छह वीर शामिल हैं।

सेना के 11 वीर-

मेजर परमवीर, द गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-78412एन

मेजर तरुण वासुदेवन, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-83437के

मेजर केशव कुमार, 12 डोगरा - आईसी-85497एक्स

मेजर गौरव सिंह ब्रिजवाल, 21 ग्रेनेडियर्स - आईसी-87542एक्स

मेजर विपीन कुमार, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 11 राष्ट्रीय राइफल्स - एसएस-50534वाई

नायब सूबेदार शंकर राम, 3 असम राइफल - जेसी-38391ए

नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज—जेसी-41545एल

हवलदार जगतार सिंह, 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज - 13771448डब्ल्यू

लांस नायक नरेंद्र सिंधु, द राजपूताना राइफल्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स - 16029546एल। इन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

लांस नायक कपिल देव, द डोगरा रेजिमेंट, 11 राष्ट्रीय राइफल्स - 20003223एक्स

सिपाही जसविंदर सिंह, 7 सिख लाइट इंफैंट्री - 4498738एल

नौसेना -

लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार - 10119-वाई

वायुसेना -

स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, फ्लाइंग पायलट - 34544

गृह मंत्रालय -

धीरज सिंह कटोच, डीएसपी

अजय सिंह चिब, इंस्पेक्टर

सुखवीर सिंह, डीवाई एसपी

नियाज अहमद, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

अंजनी कुमार, डिप्टी कमांडेंट

दीपक साह, कांस्टेबल

देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस का परिचय देने वाले 5 सेना के जवानों को इस वर्ष "बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)" से सम्मानित किया गया है। सभी थल सेना से हैं।

मेजर डी.एस. पाओशो, एसएम, 7 मद्रास - आईसी-80355एच

मेजर अनुज महाजन, एसएम, द मैकेनाइज्ड इंफैंट्री, 36 असम राइफल्स - आईसी-83875एम

मेजर कृष्ण कांत, एसएम, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-87111एल

सूबेदार रमेश कुमार, एसएम, 159 इंफैंट्री बटालियन, टेरिटोरियल आर्मी - टीजे-7220एम

नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, एसएम, 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज—जेसी-415468वाई

देश की सेवा में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सेना के 36 अधिकारियों को इस वर्ष "सेना मेडल (गैलेंट्री)" से सम्मानित किया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, 27 इंडिपेंडेंट आरएंडओ फ्लाइट - आईसी-68017एम

लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टोपडेन भूटिया, 2/8 गोरखा राइफल्स—आईसी-74505एल

मेजर सुधांशु शेखर पानी, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-78347वाई

मेजर मोहित पोडिया, द रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 37 असम राइफल्स - आईसी-79207वाई

मेजर आर. साहिल, द गढ़वाल राइफल्स, 33 असम राइफल्स - आईसी-81637एफ

मेजर बलेंदु कुमार झा, 24 ग्रेनेडियर्स - आईसी-81799एम

मेजर रवि शंकर जोशी, द राजपूताना राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-83375पी

मेजर रूपम दास, 8 बिहार - आईसी-83402एन

मेजर अर्णव बाली, द मैकेनाइज्ड इंफैंट्री, 9 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-84854एच

मेजर अंशुमान रंजन, 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-85096एच

मेजर अरविंद कुमार, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 33 असम राइफल्स - एसएस-50193एफ

कैप्टन करण सिंह चीमा, द असम रेजिमेंट, 59 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-85703डब्ल्यू

कैप्टन हरीश सिंह डेवली, द मराठा लाइट इंफैंट्री, 17 राष्ट्रीय राइफल्स - आईसी-85766वाई

कैप्टन मोहित रावत, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 44 असम राइफल्स - आईसी-85825ए

कैप्टन अंशुमान सिंह, 11 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-89386एक्स

कैप्टन बाणे स्वराज सुधीर, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-89629एक्स

कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंग निघोट, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - आईसी-89864डब्ल्यू

कैप्टन साविक, 5/9 गोरखा राइफल्स - आईसी-90222एन

लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, 12 डोगरा - आईसी-90771एन

लेफ्टिनेंट अमन पांडे, 8 बिहार - आईसी-91460एम

असिस्टेंट कमांडेंट बिकाश राई, 11 असम राइफल्स - एआर-422एल

सूबेदार पवन कुमार, 11 पैरा स्पेशल फोर्सेज - जेसी-414522पी

सूबेदार पेरभात गौर, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स - जेसी-414902एन (मरणोपरांत)

सूबेदार कनसे नामदेव बालकृष्ण, 18 मराठा लाइट इंफैंट्री - जेसी-462184ए

सूबेदार बलजिंदर सिंह, 7 सिख लाइट इंफैंट्री - जेसी-512278डब्ल्यू

नायब सूबेदार दयाल सिंह, द गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स - जेसी-534325एक्स

हवलदार एल. जोएल कोम, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - 13629139एक्स

हवलदार मुल्ला अबिदाली अशरफअली, 18 मराठा लाइट इंफैंट्री - 2805482एक्स

लांस हवलदार पलाश घोष, द पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स - 13627760के (मरणोपरांत)

नायक अली मोहम्मद खान, 24 ग्रेनेडियर्स—2708808वाई

लांस नायक सुजय घोष, द पैरा रेजिमेंट, 19 राष्ट्रीय राइफल्स - 13633700एल (मरणोपरांत)।

लांस नायक अभिमन्यु सिंह, 21 ग्रेनेडियर्स - 27184949डब्ल्यू

लांस नायक बिधा सिंह, द जाट रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स - 3211267एफ

लांस नायक प्रीतपाल सिंह, द सिख लाइट इंफैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स - 4494501एच(मरणोपरांत)।

सिपाही हरमिंदर सिंह, द सिख लाइट इंफैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स - 4495410एल(मरणोपरांत)।

पैराट्रूपर हिमांशु कुमार, 21 पैरा स्पेशल फोर्सेज - 13635609एन

देश की सेवा में असाधारण वीरता और साहस दिखाने वाले नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को इस वर्ष शौर्य पदकों से सम्मानित किया गया है।

नौसेना-

कमांडर विनीत शर्मा - 06451-के

कमांडर युवराज कुमार - 05739-टी

एसी अविनाश अन्नासो, पीओए (एफडी) - 233134

वायुसेना-

ग्रुप कैप्टन राहुल जगोटा, फ्लाइंग पायलट - 28651

ग्रुप कैप्टन राहुल रावत, फ्लाइंग पायलट - 29023

विंग कमांडर आशीष राजपूत, फ्लाइंग पायलट - 30734

फ्लाइट लेफ्टिनेंट यश, फ्लाइंग पायलट - 36829

मास्टर वारंट ऑफिसर रविंदरजीत सिंह, पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टर - 721298

राष्ट्रपति ने 89 'मेंशन-इन-डिस्पैचेस' (विशेष उल्लेख) को भी मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4, और भारतीय वायु सेना के 10 जवान शामिल हैं।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags