Samachar Nama
×

गजेंद्र सिंह शेखावत समेत केंद्रीय मंत्रियों ने की बजट की सराहना, बोले विकसित भारत को मिलेगी नई दिशा

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बजट को अहम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले दिनों में हमें नई दिशा मिलेगी। इसी को देखते हुए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। इस बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। 2014 के बाद से लगातार जिस लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है, उसे पूरा करने की दिशा में यह बजट आगामी दिनों में काफी अहम साबित होने जा रहा है।

उन्होंने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम क्रमबद्ध तरीके से देश को आगे बढ़ा रहा है। हमारे देश की आर्थिक दर बढ़ती रहे। हम लोग इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस बजट में हमने जनकांक्षाओं को भी शामिल किया है। इस बजट में विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की गई हैं। खासकर, एमएसएमई पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा, भारत में मैन्युफैक्चिरिंग को बढ़ावा देने की बात कही गई है। पर्यटन पर भी विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। नेशनल हॉस्पिटैलिटी बनाने की भी बात कही गई है। मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार प्रकट करता हूं।

केंद्रीय मंत्री भूपेद्र यादव ने भी बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत को आगे बढ़ाने वाला बजट है। शहरों के बुनियादी विकास के लिए बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट में ग्रीन ग्रोथ को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बॉयोडायवर्सिटी को बढ़ावा देने के मकसद से काम कर रहे हैं। हम ग्रीनिंग को लेकर काम कर रहे हैं। हम लोगों ने चीता का संरक्षण करने के लिए दुनियाभर में एक इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस बनाया हुआ है। दुनिया के 97 देश इसके सदस्य हैं। इस बार इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का सम्मेलन होगा।

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, "दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। चाहे आप नॉर्थ-ईस्ट जाएं, बिहार या बंगाल जाएं, आपको यूपी से होकर जाना पड़ता है। अगर उत्तर प्रदेश विकसित होता है तो देश विकसित होता है। अगर यूपी की प्रति व्यक्ति आय अच्छी है तो देश का औसत बेहतर होता है। अगर यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत है तो देश का पूरा सिस्टम अच्छे से काम करता है। इसके उलट, अगर यूपी की प्रति व्यक्ति आय या विकास खराब है तो देश की हालत खराब होती है। संक्षेप में, देश की प्रगति उत्तर प्रदेश के विकास से बहुत करीब से जुड़ी हुई है।"

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags