Samachar Nama
×

‘बहन’ की शादी की खबर से बौखलाएं भाई ने घर में घुसकर मारी गोली, एकतरफा प्यार में बना हैवान

sdafd

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी मौसेरी बहन की शादी तय होने से इस कदर बौखला गया कि उसने उसके घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में आरोपी की मौसेरी बहन और उसकी सगी छोटी बहन घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने तुरंत परिवार वालों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों लड़कियों की हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन आरोपी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मनदीप यादव के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ का रहने वाला है और अपनी मौसेरी बहन पूजा से एकतरफा प्यार करता था। जब उसे यह खबर मिली कि पूजा की शादी तय हो गई है, तो वह बौखला गया और शुक्रवार की रात आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचकर पूजा के घर में घुस गया। वहां उसने सीधे पूजा के कमरे में घुसकर उसे दो गोलियां दाग दी। पूजा की छोटी बहन ने बचाव के लिए जैसे ही आकर विरोध किया, आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।

इसके बाद आरोपी ने पिस्टल का मुँह अपने सीने पर रखकर खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह घायल अवस्था में बाहर निकला और सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपी के घर के पास के इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, और तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियों की हालत अब स्थिर है, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक बार पूजा के सामने अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन पूजा ने उसे रिश्तों की मर्यादा समझाते हुए इनकार कर दिया था।

इस घटना के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Share this story

Tags