Samachar Nama
×

एफटीए से पैदा होंगे नए अवसर, भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ती होगी यूरोपियन टेक्नोलॉजी: गॉटफ्राइड वॉन गेमिंगेन

एफटीए से पैदा होंगे नए अवसर, भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ती होगी यूरोपियन टेक्नोलॉजी: गॉटफ्राइड वॉन गेमिंगेन
एफटीए से पैदा होंगे नए अवसर, भारतीय ग्राहकों के लिए सस्ती होगी यूरोपियन टेक्नोलॉजी: गॉटफ्राइड वॉन गेमिंगेन

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में जर्मन दूतावास में इकोनॉमिक कॉरपोरेशन और डेवलपमेंट के प्रमुख गॉटफ्राइड वॉन गेमिंगेन ने बुधवार को कहा कि भारत-यूरोपियन यूनियन (ईयू) फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से दोनों पक्ष मजबूत होंगे और इससे बड़ी संख्या में नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही,यूरोपियन और जर्मन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भारतीय ग्राहक के लिए सस्ता हो जाएगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में वैश्विक अस्थिरता पर गेमिंगेन ने कहा कि हाल के समय में ईयू, भारत के लिए एक अहम साझेदार बना है, क्योंकि दोनों क्षेत्र नियमों के मुताबिक ही कार्य करते हैं और एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।

इसके अलावा, गेमिंगेन ने कहा कि टेक्नोलॉजी, नदी के पानी के मैनेजमेंट का बेहतर सिस्टम बनाने में बहुत काम आ सकती है, चाहे वह ग्रामीण इलाके हों या शहरी इलाके।

रूसी तेल खरीदने के कारण भारत पर अमेरिकी टैरिफ के खतरे को लेकर आईएएनएस से भारत में जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर कोई टैरिफ या प्रतिबंध नहीं लगाया है। कांग्रेस ने बस अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी मर्जी से प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी है। इसलिए, अभी तक अमेरिका की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इसके अलावा, विक ने भारत-जर्मनी सबमरीन डील पर कहा कि दस्तावेजों के स्तर पर, इसे पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है, और जर्मन पक्ष सहमत हो गया है, इसलिए अब भारतीय पक्ष पर अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं को पूरा करने और निष्कर्ष निकालने की जिम्मेदारी है।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर बात करते हुए विक ने कहा कि इसे रोकने की जिम्मेदारी रूस की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी भी समय युद्ध रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष विराम समझौते के लिए तैयार है, लेकिन रूस ने अब तक इस पर सहमति नहीं दी है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags