Samachar Nama
×

एफएसएसएआई भर्ती 2026: असिस्टेंट समेत 11 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 30 मई से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विदेशी सेवा शर्तों के तहत प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर स्थानांतरण के माध्यम से ग्रुप-बी और सी के विभिन्न 11 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
एफएसएसएआई भर्ती 2026: असिस्टेंट समेत 11 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 30 मई से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विदेशी सेवा शर्तों के तहत प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक अनुबंध सहित) के आधार पर स्थानांतरण के माध्यम से ग्रुप-बी और सी के विभिन्न 11 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एफएसएसएआई की ओर से जारी 11 रिक्तियों में वरिष्ठ निजी सचिव (सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी) के 2, सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) - आईटी का 1, सहायक (असिस्टेंट) के 6 और जूनियर सहायक श्रेणी-I (जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-I) के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मूल कैडर या विभाग में नियमित आधार पर समान पद धारण करना या मूल कैडर या विभाग में वेतन स्तर 6 या समकक्ष पर नियमित आधार पर नियुक्ति के बाद उस ग्रेड में दो वर्ष की नियमित सेवा पूरी किए होना चाहिए।

असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक या एमटेक या किसी अन्य इंजीनियरिंग विषय में या एमसीए या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-I पद के लिए 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता होना भी आवश्यक है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ 'प्रशासनिक अधिकारी, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, कमरा नंबर 312, तीसरी मंजिल, एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली' के पते पर 13 जुलाई तक डाक करना होगा।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags