Samachar Nama
×

एफएम यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 53 पदों पर भर्ती, 7 जून तक फॉर्म भरने का मौका

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। फकीर मोहन विश्वविद्यालय (एफएम यूनिवर्सिटी), बालासोर, ओडिशा, ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन विभाग में अलग-अलग विषय अनुसार फैकल्टी के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 20, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पद शामिल हैं।
एफएम यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 53 पदों पर भर्ती, 7 जून तक फॉर्म भरने का मौका

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। फकीर मोहन विश्वविद्यालय (एफएम यूनिवर्सिटी), बालासोर, ओडिशा, ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन विभाग में अलग-अलग विषय अनुसार फैकल्टी के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 20, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पद शामिल हैं।

एफएम यूनिवर्सिटी ने जिन विषयों के लिए फैकल्टी के पदों पर रिक्तियों निकाली है, उनमें अनुप्रयुक्त भूविज्ञान के 2, जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के 1, वनस्पति विज्ञान के 6, व्यवसाय प्रबंधन के 2, रसायन विज्ञान के 3, वाणिज्य के 6, कंप्यूटर विज्ञान के 1, अर्थशास्त्र के 2, शिक्षा के 1, पर्यावरण विज्ञान के 1, भूगोल के 1, इतिहास और पुरातत्व के 6, पत्रकारिता और जनसंचार के 3, गणित के 1, ओडिया के 1, भौतिक विज्ञान के 2, राजनीति विज्ञान के 2, जनसंख्या अध्ययन के 4, समाजशास्त्र के 1, उर्दू के 1, और प्राणी विज्ञान के 6 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 7 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'रजिस्ट्रार, फकीर मोहन विश्वविद्यालय, व्यास विहार, बालासोर - 756089, जिला: बालासोर (ओडिशा)' पते पर 17 जून के शाम 5 बजे तक या उससे पहले डाक करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी डिग्री के साथ 10 शोध प्रकाशन और कुल शोध स्कोर 120 प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण/शोध अनुभव (पीएचडी शोधार्थियों के मार्गदर्शन का प्रमाण सहित) होना चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास पीएचडी डिग्री के साथ 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और 8 वर्ष का शिक्षण/अनुसंधान अनुभव। इसी के साथ 7 प्रकाशन और 75 का अनुसंधान स्कोर प्राप्त होना चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत अंक और यूजीसी के मानदंडों के अनुसार नेट/एसईटी/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/एसईबीसी के लिए 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 600 रुपए तय किया गया है। वहीं, दिव्यांगजन को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एफएम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

आवेदकों को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एफएम यूनिवर्सिटी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags