Samachar Nama
×

फिटनेस फ्रीक बनीं अहसास चन्ना, जिम में पसीना बहाते हुए शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अभिनेत्रियां सिर्फ अभिनय और खूबसूरती पर ही नहीं, बल्कि फिटनेस पर भी खास ध्यान देती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अहसास चन्ना ने गुरुवार को वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया।
फिटनेस फ्रीक बनीं अहसास चन्ना, जिम में पसीना बहाते हुए शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अभिनेत्रियां सिर्फ अभिनय और खूबसूरती पर ही नहीं, बल्कि फिटनेस पर भी खास ध्यान देती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अहसास चन्ना ने गुरुवार को वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जिम का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वो स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में अहसास काफी एनर्जेटिक और फोक्स्ड दिख रही हैं। इससे पता चलता है कि वे अपनी फिटनेस को कितनी गंभीरता से लेती हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "मैं अभी अपना काम कर रही हूं।"

अभिनेत्री का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे अहसास के कमेंट सेक्शन पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री का यह पोस्ट सिखाता है कि अभिनय के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। पहले जहां एक्टर्स मुख्य रूप से अपनी एक्टिंग और लुक्स पर फोकस करते थे, वहीं अब बॉडी फिट रखना भी उनके लिए उतना ही जरूरी हो गया है।

अभिनेत्री अहसास चन्ना आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उनको कई लोग फॉलो करते हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। वह बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'वास्तु शास्त्र' (2004), 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) और 'माई फ्रेंड गणेश' में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने इसमें लड़कों की भूमिका अदा की थी, जिससे कई लोग उन्हें लड़का ही समझते थे। अब वह मुख्य रूप से वेब सीरीज के लिए पहचानी जाती हैं, जिनमें 'कोटा फैक्ट्री', 'गर्ल्स हॉस्टल', 'हॉस्टल डेज' और 'हाफ सीए' शामिल हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने 'देवों के देव... महादेव', 'ओए जस्सी', और 'क्राइम पेट्रोल सतर्क' जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। अब अहसास जल्द ही आगामी सीरीज मिसमैच्ड सीजन-4 में नजर आएंगी। वहीं, फैंस भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story

Tags