Samachar Nama
×

रूम की शानदार गोलकीपिंग ने दिलाया कुराकाओ को 'ऐतिहासिक' प्वाइंट, ड्रॉ रहा इक्वाडोर के खिलाफ मैच

कैनसस सिटी, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर और कुराकाओ के बीच खेला गया ग्रुप ई का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुराकाओ के गोलकीपर एलॉय रूम सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने कई शानदार बचाव किए और अपनी टीम को टूर्नामेंट के इतिहास का पहला प्वाइंट दिलाया।

वर्ल्ड कप के ग्लोबल मंच पर खेलने वाला सबसे छोटा देश माने जाने वाले कुराकाओ ने इस मुकाबले में शानदार संघर्ष किया। इक्वाडोर ने पूरे मैच में लगातार हमले किए, लेकिन रूम की बेहतरीन गोलकीपिंग के सामने उसके खिलाड़ी गोल करने में सफल नहीं हो सके। रूम ने कुल 15 महत्वपूर्ण सेव किए और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे।

मैच की शुरुआत में ही इक्वाडोर को बढ़त लेने का बड़ा मौका मिला। मोइसेस कैसेडो ने एनर वालेंसिया को शानदार पास दिया, जिससे वह गोलकीपर के सामने अकेले पहुंच गए। हालांकि, वालेंसिया इस मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सके और रूम ने शानदार बचाव किया। दूसरी ओर, कुराकाओ ने भी मैच का पहला गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी।। लीएंड्रो बाकुना और जर्गेन लोकाडिया ने गोल करने का एक मौका जरूर बनाया, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे। इसके बाद इक्वाडोर ने खेल पर अपना दबदबा बना लिया और लगातार कुराकाओ के गोल पर हमले करता रहा।

दूसरे हाफ में भी इक्वाडोर का ही दबदबा देखने को मिला। इक्वाडोर ने गोल के लिए पूरी ताकत लगाई। टीम ने करीब 30 शॉट लगाए और 3 बार गेंद गोल पोस्ट से टकराई, लेकिन किस्मत और कुराकाओ की मजबूत डिफेंस ने उनकी हर कोशिश को विफल कर दिया। एनर वालेंसिया का एक शानदार हेडर भी रूम ने गोल में तब्दील नहीं होने दिया।

इस ड्रॉ के बाद कुराकाओ ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना पहला अंक हासिल किया। वहीं, ग्रुप ई में अब कुराकाओ, इक्वाडोर और कोटे डी आइवर के पास नॉकआउट चरण में पहुंचने का मौका बना हुआ है। दूसरी तरफ जर्मनी पहले ही ग्रुप विजेता के रूप में अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags