Samachar Nama
×

फीफा वर्ल्ड कप: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया

टोरंटो, 24 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में क्रोएशिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 1-0 से हराया। टोरंटो स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने तीन अहम अंक भी हासिल किए।
फीफा वर्ल्ड कप: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया

टोरंटो, 24 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में क्रोएशिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 1-0 से हराया। टोरंटो स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने तीन अहम अंक भी हासिल किए।

क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार के साथ ही पनामा के अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं। क्रोएशिया ने यह अहम जीत टीम के स्टार खिलाड़ी लुका मोड्रिक के 200वें मैच में हासिल की। लुका मोड्रिक फीफा वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के पिछले 21 मैचों में लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। यह शानदार सिलसिला 2006 में जापान के खिलाफ खेले गए उनके दूसरे ग्रुप स्टेज मैच से शुरू हुआ था और तब से वे हर मुकाबले में क्रोएशिया के लिए योगदान दे रहे हैं।

टोरंटो स्टेडियम में पहले हाफ में पनामा ने क्रोएशिया के मुकाबले ज्यादा बेहतर खेल दिखाया। 23वें मिनट में पनामा को गोल करने का एक शानदार मौका मिला, जब जोस लुइस रोड्रिगेज ने जोरदार हेडर लगाया। हालांकि, क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को क्रॉसबार पर टिप कर दिया और गोल होने से बचाया।

हालांकि, दूसरे हाफ के बाद क्रोएशिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत की। मुकाबले के 54वें मिनट में क्रोएशिया 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। जोसिप स्टैनिसिक के दाईं ओर से आए शानदार लो क्रॉस को सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए एंटे बुदिमिर ने गोल में तब्दील किया।

तीन मिनट बाद मार्को पासालिक के पास अपनी टीम की बढ़त को दोगुना करने का शानदार मौका था, लेकिन पहले पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने उन्हें रोक दिया और फिर रिबाउंड पर वह गोल करने से चूक गए। पनामा ने भी मैच में कुछ मौके बनाए, लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविच शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने कई अहम बचाव किए। इसी वजह से पनामा वर्ल्ड कप में अपना पहला अंक हासिल करने के लिए जरूरी गोल करने में नाकाम रहा। दूसरी ओर, क्रोएशिया और अपना 200वां मैच खेल रहे टीम के कप्तान लुका मोड्रिक के लिए यह मुकाबला यादगार रहा। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags