Samachar Nama
×

फीफा विश्व कप 2026: सरप्रीत के खेलने से खुशी, हमने उसे बधाई दी

होशियारपुर, 16 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह न्यूजीलैंड की तरफ से विश्व कप खेल रहे हैं। फीफा विश्व कप खेलने वाले सरप्रीत भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हो गए हैं।

सरप्रीत सिंह पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखते हैं। उनके फीफा विश्व कप में खेलने से होशियारपुर में रहने वाले उनके करीबी काफी खुश हैं।

आईएएनएस से खास बातचीत में सरप्रीत सिंह के परिवार के करीबी और सेवानिवृत सुखसहर सिंह ने कहा, "वह मेरे दोस्त का पोता है। उसके पिता का नाम गुलबिंदर सिंह और उसकी मां का नाम सर्वजीत कौर है। वह न्यूजीलैंड में रहता है।"

सरप्रीत का भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह मैच हुआ। ईरान के खिलाफ हुए मैच में वह न्यूजीलैंड की तरफ से खेल रहा था। हमने पूरा मैच देखा। न्यूजीलैंड ने पहले 10 मिनट में ही गोल कर दिया था। ईरान की टीम बहुत मजबूत टीम थी। थोड़ी देर बाद, उन्होंने एक गोल किया और हाफ टाइम तक बराबरी का मैच खेला। हाफ टाइम के बाद, न्यूजीलैंड ने फिर एक गोल किया। हमें समझ आया कि ईरान की टीम के एक खिलाड़ी को अपनी हाइट का फायदा मिला।

उन्होंने कहा, "मुझे सरप्रीत की मां का फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा खेलने जा रहा है। जब किसी परिवार का बेटा खेलता है और अच्छा प्रदर्शन करता है, तो निश्चित तौर पर खुशी होती है। दूसरी जगहों से आए रिश्तेदार और दोस्त भी बहुत खुश होते हैं। सरप्रीत न्यूजीलैंड की तरफ से खेल रहा है, इसकी हमें काफी खुशी है। मैंने सरप्रीत को बधाई दी।"

फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को ईरान और न्यूजीलैंड का मैच खेला गया। मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। ईरान और न्यूजीलैंड दोनों ग्रुप जी में हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags