Samachar Nama
×

फीफा का बड़ा फैसला, स्टेडियम में फैंस नहीं ले जा सकेंगे दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। फीफा ने वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले स्टेडियम के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब टूर्नामेंट के दौरान किसी भी स्टेडियम में दोबारा इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलें लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। फीफा का कहना है कि यह फैसला खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जाएगा। टूर्नामेंट से पहले फीफा ने अपने स्टेडियम कोड ऑफ कंडक्ट को अपडेट करते हुए साफ कर दिया है कि दर्शक अब स्टेडियम के अंदर पुनः प्रयोज्य पानी की बोतलें नहीं ले जा सकेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने जारी किए गए नियमों में खाली और पारदर्शी प्लास्टिक की बोतलों को स्टेडियम में ले जाने की अनुमति दी गई थी। उस समय कहा गया था कि एक लीटर तक की खाली और पारदर्शी बोतलें दर्शक अपने साथ ला सकते हैं। हालांकि,अब अपडेट किए गए कोड ऑफ कंडक्ट में इस नियम को पूरी तरह बदल दिया गया है।

आधिकारिक स्टेडियम कोड ऑफ कंडक्ट के क्लॉज 3.1.11 के अनुसार, "बोतलें, कप, जार, कैन या कोई भी बंद या ढक्कन वाला बर्तन जिसे फेंकने से चोट लगने का खतरा हो, इसके साथ ही कांच या किसी दूसरी टूटने वाली चीज या खास तौर पर हार्ड पैकेज या हार्ड थर्मल बॉक्स किसी शक से बचने के लिए, दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें स्टेडियम में नहीं लाई जा सकतीं।"

फीफा ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के अंदर शराब या अन्य बाहरी पेय पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल 100 मिलीलीटर तक हैंड सैनिटाइजर ले जाने की छूट दी गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए दूध और आवश्यक मेडिकल कारणों से कुछ तरल पदार्थ विशेष शर्तों के साथ लाने की अनुमति होगी।

इस फैसले के बाद कई फुटबॉल प्रशंसकों ने गर्मी और हाइड्रेशन को लेकर चिंता जताई है। वर्ल्ड कप के दौरान कई मैच ऐसे शहरों में खेले जाएंगे, जहां जून और जुलाई के महीनों में तापमान काफी अधिक रहता है। ऐसे में दर्शकों का कहना है कि पानी की बोतलें साथ ले जाने पर रोक से उन्हें परेशानी हो सकती है।

हालांकि, फीफा ने भरोसा दिलाया है कि दर्शकों की सुविधा के लिए हर स्टेडियम और मेजबान शहर में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। संगठन ने बताया कि स्टेडियमों के आसपास मिस्टिंग स्टेशन, बड़े पंखे, हाइड्रेशन स्टेशन, कूलिंग टेंट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि गर्मी से राहत मिल सके। फीफा ने यह भी कहा कि स्टेडियम के अंदर बिकने वाले पानी की कीमतें वहां आयोजित होने वाले अन्य बड़े आयोजनों के समान ही रहेंगी। फीफा का कहना है कि सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share this story

Tags