तीन जवान लड़कों के पिता ने पड़ोसन से की लव मैरिज, फिर क्यों शादी वाले दिन ही कर ली आत्महत्या
बिहार के मुंगेर में एक अधेड़ व्यक्ति ने प्रेम विवाह के कुछ दिनों बाद जहर खा लिया। यह उस व्यक्ति की दूसरी शादी है। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसके तीन बेटे हैं। तीनों बेटे छोटे हैं। जिस महिला से व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, वह भी पहले से ही शादीशुदा है। लेकिन यह रहस्य बरकरार है कि उसने जहर क्यों खाया या फिर किसी ने उसे जहर खिला दिया।
मामला धरहरा थाने का है। यहां पचरुखी सुमेरीचक गांव के 55 वर्षीय मुसहरू यादव ने अपने 40 वर्षीय पड़ोसी से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों ने अपने छोटे बच्चों को छोड़कर यह कदम उठाया। अब मुसहर को उसकी दूसरी पत्नी ने भी छोड़ दिया है। इससे तंग आकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इसी वजह से उन्होंने जहर खाया। जिस व्यक्ति ने जहर खाया है उसके तीन बेटे हैं। जबकि, महिला को एक बेटी और एक बेटा है। महिला के पहले पति का नाम फंटूश मंडल है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद महिला का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब महिला के पति को इस संबंध के बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद महिला अपने मायके चली गई। एक महीने पहले पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था।
पांच दिन पहले शुक्रवार को उसने बौरना पहाड़ स्थित शिव मंदिर में मुसहरू से दोबारा शादी कर ली। शादी की एक फोटो भी ली गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शादी के दिन ही नई पत्नी किसी बात पर नाराज होकर कहीं भाग गई। दुखी होकर मुसहरू यादव ने शनिवार की शाम कीटनाशक खा लिया। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नवविवाहिता पत्नी अभी भी फरार है।
वहीं, इस मामले में मुसहरू यादव ने मंगलवार को कहा है कि मेरी शादी नहीं हुई थी। मेरे बेटे ने मुझे ऐसे ही घर से बाहर निकाल दिया है। उधर, मुसहरू के बड़े बेटे ने बताया कि किसी घरेलू विवाद या अज्ञात कारण से उसने जहर खा लिया। मुझे नहीं मालूम कि उनकी शादी कब हुई। हमें कहीं से पता चला है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। लेकिन जब उनसे उस महिला के बारे में कुछ पूछा गया तो वे चुप हो गए। शायद वे हमसे कुछ छुपा रहे हैं।