Samachar Nama
×

'फरसे वाले बाबा' की हत्या पर दयाराम दास महाराज बोले, गौतस्करों को मिले फांसी की सजा

ऋषिकेश, 21 मार्च (आईएएनएस)। गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की मौत को लेकर विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष दयाराम दास महाराज ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, "अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णव मंडल, अखाड़ा परिषद और अन्य सनातन संगठन इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।"

उन्होंने कहा, "कोसी कलां और मथुरा के बीच में कुछ विधर्मी लोग गाय को पकड़कर ट्रक में ले जा रहे थे। फरसा वाले बाबा ने उनको रोकने की कोशिश की, तो सुनने में आया है कि उनके ऊपर ही ट्रक चलाकर उनकी हत्या कर दी गई है। यह बहुत ही निंदनीय घटना है। इससे पूरे देश में आक्रोश है। अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णव मंडल, अखाड़ा परिषद और अन्य जो भी हमारी सनातन संस्थाएं हैं, इसकी घोर निंदा करती है।"

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस घटना पर केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "संत समाज, अखिल भारतीय संत समिति, विरक्त वैष्णव मंडल और अखाड़ा परिषद सहित जितने भी हमारे धार्मिक संस्थाएं हैं, इनको लेकर हमारी कई वर्षों से यह मांग है कि गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।"

इसी के साथ उन्होंने कहा, "जहां-जहां भी बीजेपी की सरकार है, कम से कम उन राज्यों में गौ माता को राज्य माता का दर्जा तो देना ही चाहिए। गौ तस्करी और संत की हत्या करने वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "अभी चैत्र नवरात्रि चल रहा है। हम लोग कन्या पूजन कर रहे हैं। गौ माताओं की पूजा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर ये विधर्मी लोग गौ माता की हत्या कर रहे हैं। इसी के साथ हमारे संतों की निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन विधर्मी लोगों का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है, इसलिए सरकार को इन पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इन सभी अपराधियों का पता लगाकर इनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। इन सभी को पकड़कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।"

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags