Samachar Nama
×

फरीदाबाद में गैंट्री क्रेन गिरने से 3 की मौत, 1 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फरीदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को खराब मौसम के कारण एक भारी गैंट्री क्रेन अपने खांचे से उतरकर एक कंटेनर के ऊपर जा गिरी। हादसे के समय कंटेनर के अंदर मौजूद लोगों में से एक को घायल अवस्था में, जबकि तीन शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

बल्लभगढ़ पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुआ। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर के अंदर से एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनके शव भी एसडीआरएफ टीम ने कंटेनर से बाहर निकाल लिए हैं।

डीसीपी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी हवा और खराब परिस्थितियों के चलते क्रेन अपने खांचे से फिसल गई और सीधे कंटेनर पर गिर गई। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंटेनर के अंदर और कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं। उन्होंने बताया कि कंटेनर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, इसलिए जब तक उसे पूरी तरह से नहीं देखा जाएगा, तब तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकती। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

उन्होंने आगे बताया कि हादसे के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मशीनरी की मदद से कंटेनर को हटाने और अंदर की पूरी स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन रात भर चल सकता है और सुबह तक स्थिति और साफ हो पाएगी।

जब उनसे हादसे के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जांच का विषय है। शुरुआती तौर पर मौसम को बड़ा कारण माना जा रहा है, लेकिन क्या इसमें कोई तकनीकी खराबी या लापरवाही शामिल है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की नेग्लिजेंस या सिस्टम में खामी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags