Samachar Nama
×

एफ-35 और एफ-15आईए से बढ़ेगी इजरायल की सैन्य ताकत : नेतन्याहू

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले से अधिक मजबूत है और उसे अपने दुश्मनों से हमेशा आगे रहना चाहिए। इसके लिए देश अपनी वायुसेना को आधुनिक एफ-35 और एफ-15आईए लड़ाकू विमानों से और सशक्त कर रहा है। साथ ही, रक्षा क्षेत्र में घरेलू उत्पादन और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने हालिया बयान में देश की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर द‍िया।

उन्होंने सैन्य ताकत बढ़ाने की बात पर बताया क‍ि हम दो स्क्वाड्रन आधुनिक लड़ाकू विमान ले रहे हैं, एफ-35 और एफ-15आईए। ये विमान इजरायल की जबरदस्त एयर पावर को और मजबूत करते हैं। ये ताकत ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ में साबित हो चुकी है और अब ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ में भी दिख रही है। हमारे पायलट ईरान के आसमान में कहीं भी पहुंच सकते हैं और जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए तैयार हैं। हमारे पास बेहतरीन विमान हैं और शानदार पायलट भी।

आत्मनिर्भरता की बात करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि मैंने देश में ही हथियार बनाने की क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश का निर्देश दिया है। आने वाले दस वर्षों में हम रक्षा बजट में 350 अरब एनआईएस जोड़ेंगे, ताकि ये हथियार इजरायल में ही बनें और हमें बाहर के देशों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही हम इजरायल में बने नए और उन्नत विमान भी विकसित करेंगे। इससे पूरी स्थिति बदल जाएगी।

उन्होंने कहा क‍ि जहां तक ड्रोन की बात है तो कुछ हफ्ते पहले मैंने ड्रोन खतरे से निपटने के लिए एक खास प्रोजेक्ट शुरू करने का आदेश दिया था। आज मुझे इसकी प्रगति रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें समय लगेगा, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं। हम हर क्षेत्र में इजरायल की बढ़त और ताकत बनाए रखेंगे। इजरायल पहले से कहीं ज्‍यादा मजबूत है और इजरायल को हमेशा हमारे दुश्मनों से काफी जयादा मजबूत होना चाहिए।

दूसरी तरफ, हिज्‍बुल्लाह के साथ इजरायल का संघर्ष अभी भी जारी है। शन‍िवार को ही इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हिज्‍बुल्लाह के लगभग 120 ठिकानों पर हमला किया।

आईडीएफ के अनुसार, उसकी सेना ने हवाई हमलों के जरिए कई ठिकानों को निशाना बनाया और दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की सेना के पास सक्रिय आतंकियों को भी मार गिराया। इन हमलों में करीब 70 सैन्य इस्तेमाल वाली इमारतें और लगभग 50 हिजबुल्लाह के ढांचे नष्ट कर दिए गए, जो अलग-अलग इलाकों में थे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags