Samachar Nama
×

दिल्ली की जनता के हित में ईवी पॉलिसी: पंकज सिंह

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने ईवी पॉलिसी को लेकर कहा कि यह दिल्ली की जनता के हित में है।
दिल्ली की जनता के हित में ईवी पॉलिसी: पंकज सिंह

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने ईवी पॉलिसी को लेकर कहा कि यह दिल्ली की जनता के हित में है।

मंत्री ने ईवी पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट पर कहा कि हमारी सरकार एक स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर राजधानी के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाएं और पब्लिक डोमेन में उपलब्ध ड्राफ्ट पॉलिसी को पढ़कर अपने सुझाव सरकार से साझा करें।

उन्होंने कहा कि ईवी पॉलिसी-2.0 का ड्राफ्ट 30 दिनों तक के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। इस दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को मसौदे में समाहित किया जाएगा, जिसके बाद बहुत जल्द पॉलिसी को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमने जो ईवी नीति सार्वजनिक की है, उसमें वह सब कुछ शामिल है जो दिल्ली की जनता के हित में है और जिसका उद्देश्य उन्हें लाभ पहुंचाना है।

प्रदूषण को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली और पूरे देश में ईवी और नीतिगत मामलों के साथ ही साथ प्रदूषण को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और विशेष रूप से दिल्ली सरकार इस दिशा में काम कर रही है। प्रदूषण के लिए दिल्ली की पूर्व सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट से होने वाली प्रदूषण को ठीक करने की दिशा में है। स्वच्छ दिल्ली करने में सफल होंगे।

ईवी पॉलिसी को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ तुलना करने पर मंत्री ने कहा कि उनके साथ तुलना का कोई आधार ही नहीं है। उन्होंने तो पिछली बार की सब्सिडी का भुगतान भी जारी नहीं किया था तो फिर तुलना किस बात की? हमने इस साल वह भुगतान किया है। इस सरकार ने वह भुगतान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि पॉलिसी के निर्माण में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि आम नागरिकों विशेषकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग को अधिकतम लाभ मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि ईवी अपनाकर प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में भागीदार बनें।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags