Samachar Nama
×

एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिपः चीन ने महिला डबल में स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के निंगपो शहर में चल रही 2026 एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिप की सेमीफाइनल की स्पर्धाओं में चीनी खिलाड़ी शी युछी और वांग चीई ने अलग-अलग तौर पर पुरुष और महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। चीन की दो जोड़ियों के खिलाड़ियों ने महिला डबल्स के फाइनल में अपनी जगह बनाकर इस इवेंट का स्वर्ण पदक चीन के लिए सुनिश्चित किया है।

शी युछी ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में 21-9, 21-13 से चीनी थाईपेइ के खिलाड़ी चाओ थ्येनछंग को हरा दिया। फाइनल में शी युछी इस चैंपियनशिप में सबसे बड़े ब्रैकहोर्स भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी के साथ मुकाबला करेंगे। आयुष ने सेमीफाइनल में नंबर एक वरीयता प्राप्त थाई खिलाड़ी कुनलावुत विटिड्सन को पराजित किया।

महिला सिंगल्स के सेमिफाइनल में चीनी खिलाड़ी वागं चीई ने 2-1 से जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वे फाइनल में मशहूर दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से-यंग से भिड़ेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags