Samachar Nama
×

ईआरनेट इंडिया में प्रोजेक्ट मैनेजर बनने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क भारत (ईआरनेट) ने अलग-अलग स्तर के तहत प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
ईआरनेट इंडिया में प्रोजेक्ट मैनेजर बनने का मौका, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क भारत (ईआरनेट) ने अलग-अलग स्तर के तहत प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।

ईआरनेट इंडिया ने जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट मैनेजर (लेवल 01) के 2 और प्रोजेक्ट मैनेजर (लेवल 02) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रासंगिक विषय में पूर्णकालिक बीटेक/बीई/एमसीए/एमएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 50 से 63 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 55,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआरनेट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ईआरनेट इंडिया की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags