Samachar Nama
×

ईपीएफओ से जुड़ने का मौका, 153 विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। ईपीएफओ ने 23 क्षेत्रों में लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के कुल 153 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईपीएफओ की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर 2 मई को होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद, अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद, एप्लीकेशन को चेक करने के बाद सबमिट कर दें। लास्ट में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, ईपीएफओ की ओर से जारी पदों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags