Samachar Nama
×

‘एनकाउंटर करना ठीक नहीं’, भरत तिवारी मामले पर बोले जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार

पटना, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार का भरत तिवारी केस अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। आम जन से लेकर विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खलनायक बता रहे हैं। इस पूरे मामले पर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि एनकाउंटर होना अच्छी बात नहीं है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। जब कोई पुलिस की शरण में आता है तो हिरासत में लिया जाता है, एनकाउंटर होना ठीक नहीं है।

पटना में जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष वाले भी सरकार के खिलाफ हमलावर हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का दावा है कि जब भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया तो एनकाउंटर क्यों किया गया। यह स्वाभाविक बात है कि भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था।

जदयू सांसद ने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोग उन्हें जदयू के भविष्य के तौर पर देख रहे हैं। सिर्फ हम नहीं देख रहे हैं, पूरा बिहार देख रहा है। पूरे बिहार के लोगों की एक ही राय है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ही बिहार के भविष्य के रूप में हो सकते हैं। हम लोग पार्टी के भविष्य के रूप में भी उन्हें देखते हैं और उन्हीं के रास्ते पर चलेंगे। हमारा प्रयास होगा कि जितनी भी ताकत हम लोग लगा सकते हैं, उन्हें और आगे बढ़ाएं। जदयू का भविष्य हमारे निशांत कुमार हैं और उनके लिए हम लोग काम करेंगे।

उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार की बिहार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अपने भाषण में ही जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कहा है कि जो आप लोग राय देंगे, हम उसके अनुसार काम करेंगे। दिल्ली में जब पार्लियामेंट खुलेगा तो नीतीश कुमार वहां रहेंगे और बाकी समय बिहार को देंगे। जनता के बीच उन्होंने लगातार 20 साल काम किया है और उसे आगे कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए उन्होंने कहा है कि हम हर जिले का दौरा भी करेंगे और संगठन को भी मजबूत करेंगे तथा बिहार को और आगे ले जाएंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags