Samachar Nama
×

एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता से लोगों के पेट में दर्द हो रहा: शाइना एनसी

एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता से लोगों के पेट में दर्द हो रहा: शाइना एनसी
एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता से लोगों के पेट में दर्द हो रहा: शाइना एनसी

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे की ओर से मराठा आंदोलन को रोकने के लिए 500 करोड़ रुपए देने की साजिश के दावे पर शिवसेना नेता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए शाइना एनसी ने कहा, "हमारे नेता एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ रही है, जिससे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने न तो किसी को 500 करोड़ रुपए दिए और न ही लिए हैं। जब आरोप लगाए जाते हैं तो सबूत भी पेश करने पड़ते हैं। अगर सबूत नहीं हैं तो बेबुनियादी आरोप नहीं लगाने चाहिए। हमारी ओर से फॉरेंसिक और एसआईटी की मांग की गई है, जिससे वॉयस नोट के पीछे कौन है, दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सके।"

शाइन एनसी ने जामिया मामले को लेकर कहा, "इस मामले में एफआईआर की जानी चाहिए और दोषी को सामने लाया जाना चाहिए। जेएनयू हो या जामिया, जब बच्चे ऐसे वातावरण में शामिल हैं, जहां लोग भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसकी हिम्मत है कि कश्मीर को लेकर ऐसी बात करे। कश्मीर भारत का हिस्सा है।"

उन्होंने कहा, "यह वही पैटर्न है जो पहले भी देखा जा चुका है। राहुल गांधी भारत जोड़ो की बात करते हैं, लेकिन यह तो 'भारत तोड़ो' है। सीसीटीवी फुटेज से इनके बारे में पता चलेगा कि ये कौन हैं, कहां से फंडिंग की गई है और कौन देश को अस्थिर करना चाहता है।"

राहुल गांधी के विदेश यात्रा को लेकर शाइना एनसी ने कहा, "विदेश में देश को बदनाम करना राहुल गांधी और कांग्रेस की विशेषता है। लंदन, अमेरिका और केंब्रिज में जाकर बोलना कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। अब तो वे चीन के प्रवक्ता भी बन चुके हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं। अफजल गुरु का समर्थन करने वाले अर्बन नक्सल ये बिल्कुल भी न सोचें कि देश के युवा उनके साथ हैं। देश के युवा ऐसे नकारात्मक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।"

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story