Samachar Nama
×

एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर सियासी चर्चा तेज, महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दी सफाई

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर राज्य की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने एकनाथ शिंदे के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दौरा पहले से तय था और इसके पीछे शहरी विकास विभाग से जुड़े अहम प्रशासनिक मुद्दे हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए संजय शिरसाट ने कहा, "एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा पहले से ही तय था। उन्होंने हम सभी को पहले ही बता दिया था कि उनके विभाग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम हैं। इसके बाद उनकी वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है।"

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शहरी विकास विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी जोरदार चर्चा है कि अपने इस दौरे के दौरान शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री संजय शिरसाट ने नीट यूजी पेपर लीक मामले पर कहा कि यह बहुत बड़ा रैकेट है, जो कई वर्षों से लोगों को लूटने का काम कर रहा था।

संजय शिरसाट ने कहा, "पहले इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू की, फिर सीआईडी और अब सीबीआई जांच कर रही है। यह बहुत बड़ा रैकेट है। एक तरह से लोगों को लूटने का धंधा कई साल से चल रहा था।"

उन्होंने कोचिंग संस्थानों पर भी गंभीर आरोप लगाए। संजय शिरसाट ने कहा कि कई कोचिंग क्लास इतने बड़े हो गए हैं कि वे अब बड़े जमींदारों की तरह काम कर रहे हैं और नेताओं तक को खरीदने की ताकत रखते हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "ऐसे लोगों को जेल जाना ही होगा। इनके खिलाफ बुलडोजर भी चलेगा और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा।"

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags