Samachar Nama
×

'जय हिंद जय सिंध' के जरिए बड़े पर्दे पर लौटेगा सिंध का गौरव

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की आगामी फिल्म 'जय हिंद जय सिंध-ए लव स्टोरी' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म देशभक्ति, यात्रा और प्रेम कहानी को बखूबी से बयां करती है।
'जय हिंद जय सिंध' के जरिए बड़े पर्दे पर लौटेगा सिंध का गौरव

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की आगामी फिल्म 'जय हिंद जय सिंध-ए लव स्टोरी' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। शनिवार को मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म देशभक्ति, यात्रा और प्रेम कहानी को बखूबी से बयां करती है।

इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित देशभक्ति वाली ट्रैवल-लव ड्रामा को सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। कहानी रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है और सिंध की समृद्ध संस्कृति पर आधारित है। फिल्म में ऐसे लोगों की बात की गई है जिनके योगदान से आधुनिक भारतीय पहचान बनी है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सैमी नानवानी का कहानी को लेकर निजी जुड़ाव है। फिल्म की स्क्रिप्ट उनके असली जीवन के कुछ अनुभवों और सफर से प्रेरित है। इसमें महेश मांजरेकर, जया प्रदा, जरीन वहाब, विक्रम कोचर, उपासना सिंह और अमित बहल जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। इनके अलावा कुछ नए चेहरे भी मजबूत भूमिकाओं में हैं।

प्रोड्यूसर सैमी नानवानी ने फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "आज की दुनिया में जहां छोटे-छोटे देश भी एक दूसरे से लड़ रहे हैं, वहां भारत जैसे प्रतिभाशाली देश खड़ा है। हम सभी लोग भारत में मिल -जुलकर रहते हैं।"

अभिनेता अमित बहल, जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने ने भी अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा कि 'जय हिंद जय सिंध - ए लव स्टोरी' हर भारतीय के सफर को दिखाती है।

उन्होंने कहा, "यह हम सबका सफर है। सिंध से लेकर पूरे भारत तक के किरदार एक साथ आते हैं और पूरे दिल से इस यात्रा को पूरा करते हैं। मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है। उम्मीद है कि सबकी शुभकामनाओं से यह फिल्म इतिहास रच देगी।"

अमित बहल ने आगे कहा, "जब लोग इस प्रेम कहानी को देखेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि अगर दो लोग मिल सकते हैं, तो 1.4 अरब का देश भी एकजुट हो सकता है। हमारी आबादी यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस की कुल आबादी से भी ज्यादा है, फिर भी हम मतभेदों को दिल से सुलझाते हैं। यही फिल्म का मुख्य संदेश है।"

फिल्म में भारत के बंटवारे के ऐतिहासिक और भावनात्मक माहौल को गहराई से दिखाया जाएगा। खास तौर पर सिंधी समुदाय के अनोखे अनुभवों और उनकी कहानी पर फोकस रहेगा।

--आईएएनएस

एनएस/डीएससी

Share this story

Tags