Samachar Nama
×

ईंधन संकट में भाजपा नेताओं का समर्थन, बस-मेट्रो से यात्रा कर रहे जनप्रतिनिधि

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिले की गाड़ियों को कम कर दिया है, तो कई ने यात्रा के लिए कार पूलिंग के साथ-साथ सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग शुरू कर दिया है।
ईंधन संकट में भाजपा नेताओं का समर्थन, बस-मेट्रो से यात्रा कर रहे जनप्रतिनिधि

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिले की गाड़ियों को कम कर दिया है, तो कई ने यात्रा के लिए कार पूलिंग के साथ-साथ सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग शुरू कर दिया है।

हरियाणा के जींद से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने इस अपील को अमलीजामा पहनाते हुए हरियाणा रोडवेज की बस से यात्रा की। देवेंद्र अत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। हम उसी अपील के समर्थन में आगे बढ़ रहे हैं। डीजल और पेट्रोल की बचत जरूरी है। हम बस से यात्रा कर रहे हैं और जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ऐसा करते रहेंगे।"

हैदराबाद में भाजपा नेता बूरा नरसैया गौड़ ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को वैश्विक परिस्थितियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "वैश्विक हालात और युद्ध से उत्पन्न रुकावटों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक थी। हांगकांग, जर्मनी, यूके, फ्रांस, जापान और यूएई जैसे देशों में ईंधन की कीमतें भारत से कहीं ज्यादा हैं। वैश्विक संकट के बावजूद भारत में कीमतें सिर्फ करीब तीन रुपये बढ़ी हैं, जो प्रधानमंत्री के ‘नेशन फर्स्ट’ नजरिए का परिणाम है।"

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि पीएम मोदी की अपील को देशभर में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रहा है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी की अपील को महाराष्ट्र की जनता ने स्वीकार किया है। बहुत से परिवार अब मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं और निजी वाहनों का उपयोग कम कर दिया है।"

मंत्री बावनकुले ने ईंधन कीमतों से जुड़े हालिया फैसलों का भी बचाव किया और कहा कि सरकार राष्ट्रहित में हर कदम उठा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीएम मोदी के अपील का समर्थन करते हुए कहा, "सरकार का रहना है ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से ईधन के आयात में कमी आई है, जिसके कारण पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने प्राइवेट गाड़ियों की संख्या को कम करें। हम पहले से कम गाड़ियों में चलते हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Share this story

Tags