Samachar Nama
×

'ईद मुबारक', सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, लक्ष्मण, कैफ आदि क्रिकेटरों देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। पूरे देश में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी ईद का त्योहार बेहद सादगी से मना रहे हैं। ईद पर देशवासियों को मुबारकबाद देने वाले प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण, और मोहम्मद कैफ हैं। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को मुबारकबाद दी है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "ईद मनाने वाले सभी लोगों को ईद मुबारक। विश्वास, दया और उदारता की भावना हम सभी का मार्गदर्शन करे।"

वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, "यह ईद सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ईद मुबारक।"

मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, "आप सभी को ईद मुबारक।"

इरफान पठान ने लिखा, "पठान परिवार की तरफ से सभी को ईद मुबारक। अल्लाह रमजान के दौरान आपके सभी रोजे कबूल करें।"

यूसुफ पठान ने एक्स पर लिखा, "यह मुबारक दिन हमारी जिंदगी में शांति, खुशी और कभी न खत्म होने वाली बरकत लाए।"

मोहम्मद सिराज ने भी अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा करते हुए 'ईद मुबारक' लिखा है।

इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का खास महत्व होता है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें इबादत के लिए साहस और ताकत दी। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से रखे गए रोजों से अल्लाह खुश होते हैं और अपनी रहमत बरसाते हैं। इसी खुशी और आशीर्वाद को ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर को ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है। इस त्योहार में शीर खुरमा, सेवइयां समेत कई मीठे पकवान बनाए जाने का रिवाज है। इसी वजह से ईद-उल-फितर को लोग मीठी ईद भी कहते हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags