Samachar Nama
×

ED की बड़ी कार्रवाई: कंबोडिया से चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क पर छापेमारी, फुटेज में जाने 36 हजार भारतीय सिम विदेश में सक्रिय होने का खुलासा

ED की बड़ी कार्रवाई: कंबोडिया से चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क पर छापेमारी, फुटेज में जाने 36 हजार भारतीय सिम विदेश में सक्रिय होने का खुलासा

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की है। यह नेटवर्क कथित तौर पर कंबोडिया से संचालित किया जा रहा था और भारत में बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहा था।जांच एजेंसियों के मुताबिक, हजारों भारतीय सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिव कर उन्हें विदेशी नेटवर्क तक पहुंचाया जा रहा था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

जांच के दौरान एजेंसी ने करीब 2 लाख 30 हजार संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 36 हजार भारतीय सिम कार्ड कंबोडिया में सक्रिय पाए गए।

अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है, जो भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर देश के अंदर और बाहर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share this story

Tags