Samachar Nama
×

ईसीआई की पूरी बेंच 2 दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर

कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग ने (ईसीआई) ने गुरुवार को कहा कि आयोग की फुल बेंच अगले हफ्ते दो दिनों के लिए कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएगी। इस दौरान उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा।
ईसीआई की पूरी बेंच 2 दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर

कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग ने (ईसीआई) ने गुरुवार को कहा कि आयोग की फुल बेंच अगले हफ्ते दो दिनों के लिए कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएगी। इस दौरान उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में आयोग की फुल बेंच 8 मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेगी। इसके बाद 9 और 10 मार्च को आयोग दो अहम मुद्दों की समीक्षा करेगा।

पहला, “लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी” श्रेणी में रखे गए मतदाताओं के दस्तावेजों की न्यायिक जांच की प्रक्रिया। दूसरा, इस साल के अंत में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीआईओ) कार्यालय के एक सूत्र के मुताबिक, 9 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोग की फुल बेंच अलग-अलग पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक करेगी। इस बैठक में हर पार्टी को अपनी बात रखने के लिए करीब 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

इसके बाद करीब 12:30 बजे, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल आयोग की फुल बेंच के सामने एक प्रस्तुति देंगे। इसमें न्यायिक निर्णयों की स्थिति और चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रस्तुति लगभग 30 मिनट चलेगी।

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे से 1:30 बजे के बीच आयोग की फुल बेंच राज्य और केंद्र की विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

सीईओ कार्यालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस बैठक में जिला मजिस्ट्रेट और जिला पुलिस अधीक्षक के साथ करीब 24 एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी बैठक के साथ 9 मार्च के कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

10 मार्च को चुनाव आयोग की पूरी टीम राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे भी शामिल होंगे।

सीईओ कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और करीब 10 घंटे तक चलने की संभावना है। इसके बाद आयोग की पूरी टीम चुनाव पंजीकरण अधिकारियों, सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों और बूथ स्तर के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। बैठकों का कार्यक्रम पूरा करने के बाद चुनाव आयोग की पूरी टीम 10 मार्च को ही दिल्ली लौट जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags