Samachar Nama
×

डीवीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों पर निकाली वैकेंसी, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करें, अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
डीवीसी ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 16 पदों पर निकाली वैकेंसी, 10 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करें, अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीवीसी ने जिन 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आईटी) के 7, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (माइनिंग) के 8 और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) का 1 पद शामिल है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 29 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 300 रुपए तय किया गया है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन गेट-2025 स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags