Samachar Nama
×

दुनिया का पहला स्वायत्त ड्राइविंग वैश्विक विनियमन मंजूर

दुनिया का पहला स्वायत्त ड्राइविंग वैश्विक विनियमन मंजूर
दुनिया का पहला स्वायत्त ड्राइविंग वैश्विक विनियमन मंजूर

बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस)। चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि दुनिया के पहले स्वायत्त ड्राइविंग सिस्टम वैश्विक तकनीकी विनियमन (एडीएस जीटीआर) को मंजूरी मिल गई है। इस विनियमन के निर्माण में चीन ने महत्वपूर्ण अग्रणी और प्रेरक भूमिका निभाई।

22 से 26 जून तक जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के विश्व वाहन विनियमन समन्वय मंच का 199वां पूर्ण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान, चीन, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और जापान द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस विनियमन को सभी सदस्य देशों के मतदान के बाद औपचारिक मंजूरी दे दी गई।

यह विनियमन स्वायत्त ड्राइविंग सिस्टम से जुड़े उत्पादों के प्रमुख तकनीकी मानकों को स्पष्ट करता है और उनके पूरे जीवनचक्र को कवर करने वाला एक नियामक ढांचा स्थापित करता है। दुनिया के पहले स्वायत्त ड्राइविंग वैश्विक तकनीकी विनियमन के रूप में यह स्वायत्त ड्राइविंग तकनीक के सुरक्षित उपयोग और कार्यान्वयन के लिए एक समान दिशानिर्देश उपलब्ध कराएगा।

मंत्रालय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय विनियमों के विकास में सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ वह देश में स्वायत्त ड्राइविंग सिस्टम के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय मानकों को तैयार करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इन मानकों का मसौदा तैयार हो चुका है और फिलहाल अनुमोदन प्रक्रिया जारी है।

अगले चरण में मंत्रालय स्मार्ट कनेक्टेड वाहन क्षेत्र से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय मानकों और विनियमों के निर्माण व समन्वय में भाग लेना जारी रखेगा। साथ ही, राष्ट्रीय अनिवार्य मानकों को जल्द जारी कर उन्हें लागू करेगा और अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय मानकों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags