Samachar Nama
×

दुनिया भर में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर सत्कार समारोह

दुनिया भर में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर सत्कार समारोह
दुनिया भर में चीन के राष्ट्रीय दिवस पर सत्कार समारोह

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर विदेशों में स्थित चीनी दूतावासों और कौंसुलेटों ने हाल में दुनिया भर में सत्कार समारोह और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में शामिल कई देशों के राजनयिकों ने चीन के विकास की उपलब्धियों की सराहना की और चीन के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई।

डीपीआरके की सर्वोच्च जन सभा की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष किम ह्युंग-सिक ने कहा कि पिछले 77 सालों में मेहनती और बहादुर चीनी लोगों ने कई मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि डीपीआरके दोनों देशों के साझा हितों को ध्यान में रखते हुए चीन के साथ द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहता है।

इसी तरह, श्रीलंका के बंदरगाह और नागरिक उड्डयन मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलक ने चीनी शैली के आधुनिकीकरण में हासिल प्रगति और श्रीलंका-चीन सहयोग की सराहना की। उन्होंने लंबे समय से मिल रहे मूल्यवान समर्थन के लिए चीन का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने दोहराया कि श्रीलंका एक-चीन नीति पर दृढ़ता से कायम है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है, ताकि दोनों देश मिलकर शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकें।

वहीं, म्यांमार के उप राष्ट्रपति, इटली के उप प्रधानमंत्री और जिम्बाब्वे के उच्च शिक्षा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास मंत्री समेत कई देशों के राजनयिकों ने भी चीन की विकास उपलब्धियों की सराहना की और चीन के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags