Samachar Nama
×

'ड्रोन से डाक, अब गांव तक', डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर्म इलाकों में घंटों का काम मिनटों में पूरा हो जा रहा है। डाक विभाग की इस पहल से आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह घोषणा करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय डाक विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल वितरण सेवा शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले दुर्गम इलाकों से होकर गुजरने में घंटों लगते थे, अब यह यात्रा वास्तविक समय ट्रैकिंग के साथ मात्र 7 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस पर्यावरण के अनुकूल पहल की खास बात यह है कि यह ग्रामीण डाक सेवकों और डाक सहायकों द्वारा कई बार की गई बातचीत के दौरान दिए गए फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर हम अपनी डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं, ताकि भारत के सुदूरतम क्षेत्रों को भी तेजी से बदलते राष्ट्र के अवसरों और सेवाओं से जोड़ा जा सके।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर एएन-32 मालवाहक विमान दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर एएन-32 मालवाहक विमान दुर्घटना में हमारे पांच वीर वायुयोद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले इन सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर वायुयोद्धाओं की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें, राष्ट्र उनके इस सर्वोच्च त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags