Samachar Nama
×

डीआरडीओ-एसएसपीएल में 41 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 21 अगस्त

डीआरडीओ-एसएसपीएल में 41 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 21 अगस्त
डीआरडीओ-एसएसपीएल में 41 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 21 अगस्त

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ जुड़कर अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला, सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (एसएसपीएल), लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली ने संविदा के आधार पर 12 माह की अवधि के लिए अप्रेंटिस के 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

डीआरडीओ-एसएसपीएल की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 41 रिक्तियों में आईटीआई अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/यूनिवर्सिटी से आईटीआई अप्रेंटिस के लिए प्रथम श्रेणी के साथ 10वीं और फिटर/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन/कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए)/मशीनिस्ट/कारपेंटर में आईटीआई होना चाहिए; डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए प्रथम श्रेणी के साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा; और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए प्रथम श्रेणी के साथ फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथ्स/कंप्यूटर साइंस में रेगुलर ग्रेजुएशन डिग्री या बीए/बीकॉम या इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/वीएलएसआई/केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम) पर अपना नाम रजिस्टर करना जरूरी है। वहीं, आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदकों को एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) पर अपना नाम रजिस्टर करना आवश्यक है। ध्यान दें कि रजिस्टर न करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान डीआरडीओ के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे निदेशक एसएसपीएल के नाम से 'मानव संसाधन विकास, एसएसपीएल, डीआरडीओ लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली - 110054' पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों ने 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में बीएससी/बीई/बीटेक/डिप्लोमा/आईटीआई/बीए/बीकॉम की डिग्री पास की है, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने 2022 से पहले क्वालिफाइंग परीक्षा पास की है, वे अप्लाई करने के पात्र नहीं हैं। इसी के साथ केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने रेगुलर उम्मीदवार के तौर पर क्वालिफाइंग परीक्षा पूरी की है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story