Samachar Nama
×

डीआरडीओ-डीआरएल में नौकरी का मौका, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू

दिसपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन- रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला (डीआरडीओ-डीआरएल), तेजपुर असम ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 5 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
डीआरडीओ-डीआरएल में नौकरी का मौका, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू

दिसपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन- रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला (डीआरडीओ-डीआरएल), तेजपुर असम ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के कुल 5 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डीआरडीओ-डीआरएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारी ईमेल आईडी पर अपना सीवी, संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स और भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमफार्म/एमएस(फार्म)/एमटेक(फार्म)/फार्मास्युटिक्स/फार्माकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी/फार्माकोलॉजी/फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री में एमटेक होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएगा।

वॉक इन इंटरव्यू 19 मई को 'डीआरएल, डीआरडीओ, सोलमारा मिलिट्री स्टेशन, डेकारगांव, तेजपुर, असम' में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9.30 बजे से 10.00 बजे तक तय किया गया है।

ध्यान दें, 10 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स को मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को याद से साथ ले जाना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ-डीआरएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें। इसी के साथ आवेदन पत्र की कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags