डीपीएल 2026 विमेंस ऑक्शन: परुनिका बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने चला 14 लाख रुपए का दांव
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 विमेंस ऑक्शन में बाएं हाथ की स्पिनर परुनिका सिसोदिया सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 14 लाख रुपए में खरीदा। आरुषि गोयल 11 लाख रुपए की कीमत के साथ दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, उन्हें सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने अपने साथ जोड़ा है। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण के लिए सभी चार फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमें तैयार कर ली हैं।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने परुनिका सिसोदिया और सिमरन बहादुर जैसी नामी खिलाड़ियों को शामिल करते हुए अपनी टीम को मजबूत किया, जबकि सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने पहले से टीम में मौजूद ऑलराउंडर सोनी यादव के साथ जोड़ी बनाने के लिए ऑलराउंडर आरुषि गोयल को खरीदा।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने पहले से टीम में मौजूद खिलाड़ी आयुषी सोनी के साथ प्रिया मिश्रा को जोड़कर अपनी गेंदबाजी को मजबूत किया। वहीं, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने भारत की अंडर-19 खिलाड़ी श्वेता सहरावत के साथ जोड़ी बनाने के लिए भारत की तरफ से 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेल चुकीं बल्लेबाज प्रिया पुनिया को साइन किया।
इन फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने के लिए रणनीतिक रूप से राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का भी इस्तेमाल किया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने प्रज्ञा रावत को 7 लाख रुपए में वापस टीम में शामिल किया, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ऑलराउंडर समायरा राघव को 7 लाख रुपए में फिर से साइन किया। नीलामी के अंत तक, सभी चार फ्रेंचाइजी ने अनुभवी कलाकारों और होनहार युवा प्रतिभाओं के मिश्रण वाली संतुलित टीमें बनाईं।
नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी:
14 लाख रुपए: परुनिका सिसोदिया (ईस्ट दिल्ली राइडर्स)
11 लाख रुपए: आरुषि गोयल (सेंट्रल दिल्ली क्वींस)
8 लाख रुपए: सुमिति सोनी (सेंट्रल दिल्ली क्वींस)
8 लाख रुपए: सिमरन दिल बहादुर (ईस्ट दिल्ली राइडर्स)
7 लाख रुपए: पूर्वा सिवाच (ईस्ट दिल्ली राइडर्स)
7 लाख रुपए: समायरा राघव (नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स)
7 लाख रुपए: प्रज्ञा रावत (ईस्ट दिल्ली राइडर्स)
टीमें:
सेंट्रल दिल्ली क्वींस: सोनी यादव, आरुषि गोयल, मोनिका, दीक्षा शर्मा, निधि महतो, सुमिति सोनी, मेधावी बिधूड़ी, रितिशा खुशी, निधि तंवर, कनिका माथुर, आर प्रियदर्शनी, रिया कोंडल, साची, ज्योति, मल्लिका खत्री, नेहा परमार, पूजा हलदर, अक्षिता जैन, निष्ठा बिष्ट, काश्वी कुमार, चेल्सी यादव, तनु चौहान।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स: परुनिका सिसौदिया, सिमरन बहादुर, भारती रावल, प्रज्ञा रावत, पूर्वा सिवाच, वंशिका लीला, आरना डुडेजा, गोयिंका शर्मा, माही चौहान, नीलांचल नर्वल, सोनाक्षी, तमन्ना सिंह, सुहाना अत्री, इशिका, रीति तोमर, हृदया शर्मा, नेहा छिल्लर, उर्वशी गुप्ता, जसलीन कौर, गीत रारहना, यशस्वी धीमान, राजश्री यादव।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स: आयुषी सोनी, प्रिया मिश्रा, नजमा, उपासना यादव, रिया शौकीन, शिवी शर्मा, अंशू नागर, अर्चना, रेशिका बेनीवाल, समायरा राघव, समृद्धि ढींगरा, अरमीत कौर, नंदिनी गिरी, प्रियांशी, अनन्या भारद्वाज, मानसी गर्ग, शिवानी जांगिड़, श्वेता सिंह, नैंसी त्यागी, अपेक्षा आनंद, झिलमिल, अनामिका।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार: प्रिया पुनिया, श्वेता सहरावत, एकता भड़ाना, तनीषा सिंह, दिशा नागर, मयूरी सिंह, निशिका सिंह, हिमाक्षी चौधरी, तनिष्का सिंह, आरती कुमारी, छवि गुप्ता, कशिश, अनन्या पाहुजा, अवलीन कौर, हर्षिता, मिताली आर, गीतांजलि, प्रगति बिष्ट, अनामिका कुमारी, यशिका, रूपाली विश्व मोहन।
--आईएएनएस
आरएसजी

