Samachar Nama
×

दोहरा मापदंड अपनाना ठीक नहीं: संजय निषाद

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश), 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार में मंत्री संजय निषाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बातें रखीं।
दोहरा मापदंड अपनाना ठीक नहीं: संजय निषाद

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश), 19 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार में मंत्री संजय निषाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बातें रखीं।

संजय निषाद ने राजनीतिक लाभ के लिए दोहरा मापदंड अपनाने वाले लोगों को भी आड़े हाथों लिया। उनके मुताबिक, जो लोग राजनीतिक लाभ के लिए दोहरा मापदंड अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, उसे प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में स्वीकार करने वाली नहीं है। ये लोग जब सत्ता में होते हैं तो भगवान को भूल जाते हैं और सत्ता से बाहर होते हैं तो भगवान याद आते हैं। यह एक तरह का दोहरा मापदंड है, जिसे प्रदेश की जनता भलीभांति समझ रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि ऐसे लोगों को मेरा यही सुझाव रहेगा कि बेईमानों का साथ छोड़ें और संविधान को अपनाएं। उसे अपने जीवन में लागू करें तो संभव है कि ऐसे लोगों को आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक लाभ अर्जित होगा।

इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में हुए ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, अब इस तरह के पूजा पाठ से कोई फायदा होने वाला नहीं है। ब्राह्मण समुदाय पढ़ा लिखा है। वो समाज के अन्य लोगों को मार्गदर्शन देता है। लोगों का ज्ञानवर्धन करता है। उन्हें अन्य चीजों के बारे में बताता है, जिनसे लोग अनभिज्ञ हैं। ब्राह्मण समुदाय ने खुद एनडीए बना रखा, ताकि वो अपनी पहचान को बना सके। खुद के मुद्दों को उठा सकें, इसलिए वो कहीं पर आने जाने वाला नहीं है। वो बात और है कि कभी-कभी ब्राह्मण समुदाय कुछ देर के लिए दूसरे पक्ष के साथ खड़ा हो जाता है, लेकिन जब बात वोट देने की आती है तो वो एनडीए को ही देता है।

साथ ही, संजय निषाद ने टीएमसी में मची भगदड़ को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आप लोग भारत में शासन कर रहे हैं और औरंगजेब वाली मानसिकता रखेंगे तो इससे काम नहीं चलेगा। आपको भारतीय मानसिकता के साथ काम करना होगा। इनके कई लोग हमारे संपर्क में हैं। आप समय आने दीजिए। आने वाले दिनों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share this story

Tags