Samachar Nama
×

दो-चार बयान देने से तेजस्वी यादव नेता नहीं बन जाएंगे: उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष हैं तो उस भूमिका को ठीक से निभाएं। सिर्फ दो-चार बयान देने से कोई नेता नहीं बन जाता है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 1.5 साल से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ दो-चार बयान देने से तेजस्वी यादव नेता नहीं बन जाएंगे: उपेंद्र कुशवाहा दुष्कर्म हुए हैं। दुष्कर्मियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।

तेजस्वी यादव के आरोपों पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव बकवास करते रहते हैं। देखिए, कोई घटना होती है तो एक्शन लिया जाता है। अपराध के पीछे जो जिम्मेदार हैं, वे पकड़े जाते हैं। तेजस्वी यादव को समझना चाहिए कि सिर्फ ऐसे बयान देने से कुछ नहीं होगा। अगर उन्हें पॉलिटिक्स करनी है, तो उन्हें ठीक से करनी चाहिए। सिर्फ कुछ बयान देने से वे लीडर नहीं बन जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठ वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दुनिया के किसी भी हिस्से में, किसी भी देश में गैर-कानूनी तरीके से रह रहा है, तो उसे वहां रहने का अधिकार नहीं है। मैं अमित शाह के बयान से पूर्ण रूप से सहमत हूं। उन्होंने सही कहा कि आप किसी भी देश में गैर-कानूनी तरीके से नहीं रह सकते हैं। कानून में साफ-साफ लिखा हुआ है कि अगर कोई व्यक्ति यहां की नागरिकता लेना चाहता है, तो उसके लिए नियम हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कहां पर बुरा बर्ताव हो रहा है। इसके लिए कुछ सबूत होने चाहिए, और इसके साथ कुछ कहना भी मायने रखता है। अगर कोई सीधे तौर पर दावा करता है कि किसी के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है, तो इसका क्या मतलब है? इसका कोई मतलब नहीं है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एमएस

Share this story

Tags