Samachar Nama
×

डायरेक्टर रवियारासु ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस 'फाइव सीस फिल्म्स', बोले- नए टैलेंट को देंगे मौका

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक रवियारासु अब फिल्म निर्देशन के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना नया प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। बुधवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
डायरेक्टर रवियारासु ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस 'फाइव सीस फिल्म्स', बोले- नए टैलेंट को देंगे मौका

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक रवियारासु अब फिल्म निर्देशन के साथ-साथ निर्माण क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना नया प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। बुधवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए प्रोडक्शन हाउस के लॉन्च की जानकारी देते हुए लिखा, "सभी को नमस्कार। हमें बेहद गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नई प्रोडक्शन कंपनी 'फाइव सीस फिल्म्स' की शानदार शुरुआत हो चुकी है। यह एक नई शुरुआत और नया अध्याय है। यह फिल्म निर्माण कंपनी आपको बेहतरीन फिल्में देने के साथ-साथ नए टैलेंट को आगे लाने के लिए समर्पित है। हमें हमेशा आपके प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं की जरूरत रहेगी। कुछ शानदार शुरुआत हो चुकी है। आने वाले अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।"

निर्देशक ने अपने सफर को याद करते हुए लिखा, "मैंने साल 2004 में निर्देशक वेट्रिमारन सर के सहायक के रूप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। यह सफर 10 साल तक चला। इस दौरान उनकी कला और कहानी कहने के प्रति मेरे जुनून ने मुझे एक संवेदनशील फिल्म निर्माता बनाया।"

इसके बाद निर्देशक ने बताया कि उन्होंने दो फिल्में 'ईट्टी' और 'अयंगरन' बनाई हैं। उन्होंने लिखा, "तमिल फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद, साल 2026 में मेरे करियर में एक बड़ा बदलाव आया है। मैंने अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी 'फाइव सीस फिल्म्स' की शुरुआत की है।"

निर्देशक रवियारासु ने आगे बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस 'फाइव सीस फिल्म्स' के तहत उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों का निर्माण होगा। निर्देशक ने लिखा, "इसी के साथ हमारी यह कंपनी नए और युवा फिल्म निर्माताओं को भी आगे बढ़ने का मौका देगी। हमारी कंपनी का मकसद ऐसी मनोरंजक और दमदार कहानियां बनाना है, जो दर्शकों से सीधे जुड़ सकें।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस मौके पर मैं अपने सभी दर्शकों, दोस्तों, परिवार और मीडिया का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने सालों तक मुझे बिना किसी शर्त के प्यार और समर्थन दिया। मैं उम्मीद करता हूं और आप सभी से अनुरोध करता हूं कि इस नए सफर में भी मुझे अपना प्यार और सहयोग देते रहें।

बहुत जल्द हम अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म की जानकारी साझा करेंगे।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags