Samachar Nama
×

दिल्ली के शालीमार बाग में रह रही बांग्लादेशी महिला पर कार्रवाई

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। घुसपैठ पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल ने सोमवार सुबह एक विशेष अभियान के दौरान शालीमार बाग क्षेत्र में रह रही एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि वह महिला भारत में बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के अवैध रूप से रह रही थी।

पुलिस ने 16 मार्च को एक बांग्लादेशी नागरिक रोबिउल को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने बांग्लादेश से कई महिलाओं को अवैध गतिविधियों के लिए भारत लाया था। उसने बताया कि ऐसी महिलाएं मैक्स हॉस्पिटल, आजादपुर मंडी तथा जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास मिल सकती हैं। मिली जानकारी पर पुलिस ने 23 मार्च को एक विशेष टीम गठित की।

टीम ने पहले जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन, फिर आजादपुर मंडी क्षेत्र में छापेमारी की और लंबे समय तक तलाश करने के बाद मैक्स हॉस्पिटल के पास, थाना शालीमार बाग क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने स्वयं को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उसके जवाबों में विरोधाभास और संदिग्ध व्यवहार के कारण जांच की गई। विस्तृत जांच, दस्तावेजों की पुष्टि, डिजिटल जांच और फोटो साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि महिला बांग्लादेश की नागरिक है और भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि उस महिला को पहले पकड़े गए बांग्लादेशी रोबिउल ने बांग्लादेश से भारत लाया था। जांच के दौरान एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था। साथ ही उसके मोबाइल में बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज भी मिले, जिन्हें कानून के अनुसार जब्त किया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी महिला को एफआरआरओ के सामने पेश किया और देश से निष्कासन कार्रवाई शुरू की गई। आरोपी महिला की पहचान ढाका के थाना केरानीगंज के भंगना गोप्पर गांव के रहने वाले सोमन मियां की 28 वर्षीय बेटी मीतू अख्तर के रूप में हुई है।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags