Samachar Nama
×

'डिजियात्रा और मुफ्त वाई-फाई', भारत के सभी हवाई अड्डों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन

राजकोट, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को गुजरात के राजकोट से भारत के सभी हवाई अड्डों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।
'डिजियात्रा और मुफ्त वाई-फाई', भारत के सभी हवाई अड्डों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन

राजकोट, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को गुजरात के राजकोट से भारत के सभी हवाई अड्डों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

श्रीनगर एयरपोर्ट की तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर, विस्तारित टर्मिनल भाग का उद्घाटन किया गया, जिसमें सुरक्षा प्रतीक्षा क्षेत्र में लगभग 650 वर्ग मीटर का विस्तार शामिल है। इससे भीड़भाड़ काफी कम हो गई है और यात्रियों की सुविधा में काफी सुधार हुआ है।

उड्डयन मंत्री ने निर्बाध डिजियात्रा, 4 घंटे तक मुफ्त वाई-फाई और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए फ्लाईब्ररी पहल सहित प्रमुख यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया

वहीं, हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की गई, जहां अब यात्रियों को मात्र 10 रुपए से अल्प आहार उपलब्ध होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को ई-उद्घाटन के माध्यम से इस कैफे का शुभारंभ किया। टर्मिनल-3 के चेक-इन हॉल में स्थापित यह कैफे यात्रियों को सस्ती दरों पर खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन के अवसर पर मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान यात्री कैफे’ हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस पहल से यात्रियों को किफायती दरों पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनका यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप हवाई यात्रा को सरल और सर्वसुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह कैफे यात्रियों को सुविधा और किफायत दोनों प्रदान करेगा।

लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने भी इसे यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार बताते हुए कहा कि इस पहल से एयरपोर्ट पर उपलब्ध सेवाएं अधिक किफायती और सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि अब यात्री कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण अल्प आहार का लाभ उठा सकेंगे, जो सरकार के किफायती हवाई यात्रा के लक्ष्य के अनुरूप है। यह पहल केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना (उड़े देश का आम नागरिक) को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को आम जनता की पहुंच में लाना है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags